Food of Punjab

1 minutes read

पराठे

पंजाब के खानों की बात करें तो यहां के पराठे बहुत मशहूर हैं। पराठे में आपको बहुत सी वरायटी मिल जाएगी। इनमें आलू, गोभी, मटर, गाजर, मूली आदि के पराठों का स्वाद ले सकते हैं। इन अलग-अलग वरायटी पराठों के साथ अचार, मक्खन और दही इनका स्वाद और भी बढ़ देता है।

सरसों का साग
पर्यटक पंजाब घूमने आएं और सरसों के साग का स्वाद न लें ऐसा हो नहीं सकता। सरसों के साग के स्वाद की बात करें तो पंजाब में ही नहीं भारत में प्रसिद्ध है। एक बात जरूर है कि पंजाब में सरसों के साग के खाने की जो बात होती है, वह और कहीं नहीं होती है।

दाल तड़का
हर घर और होटल में साधारण अरहर की दाल तो बनती लेकिन पंजाब में बनने वाली दाल तड़का का अलग ही स्वाद होता है। पंजाब ने साधारण दाल को अपने तरीके से तड़का लगाकर और अधिक स्वादिष्ट बना दिया।

तंदूरी नान
लगभग होटलों पर मिलने वाली तंदूरी नान का चलन पंजाब से शुरू हुआ। इसलिए पंजाब में नान खाने का अपना अलग ही मजा है। पंजाब में नान कई तरह की वरायटी में खाने को मिलेगी। अलग-अलग तरह की नान में आपको पनीर, चिकन और आलू-गोभी से भरी नान भी मिलेगी।

दाल मखनी
दाल मखनी पंजाब से निकला ऐसा व्यंजन है जिसने घर-घर में जगह बना ली। इसके अलावा लगभग होटलों पर आपको दाल मखनी मिल जाती है। पंजाब जाने वाले पर्यटक दाल मखनी का स्वाद जरूर लेते हैं।

लस्सी
बड़े गिलास में लस्सी पीने का सीन पंजाब में ज्यादा देखने को मिलता है। यहां आने वाले पर्यटक लस्सी का स्वाद जरूर लेते हैं। लस्सी को मलाईदार दही से तैयार किया जाता है। लस्सी तो हर शहर में मिल जाती है लेकिन इन पंजाबी लस्सी की बात ही कुछ और है।

Leave a Comment

मेरे बारे में

नमस्ते, मैं ज्योति हूँ और IndiSaga की संस्थापक हूँ।

भारत की संस्कृति, परंपराएँ, त्योहार, खान-पान, लोककथाएँ और यहाँ की अनगिनत कहानियाँ हमेशा से मुझे आकर्षित करती रही हैं। इन्हीं को जानने, समझने और आप सभी के साथ साझा करने के उद्देश्य से मैंने IndiSaga की शुरुआत की।

मैं पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हूँ, लेकिन यात्रा करना और लिखना मेरी सबसे पसंदीदा रुचियाँ हैं। नए स्थानों की खोज और भारत की विविधता को करीब से देखने के अनुभवों ने ही इस मंच को जन्म दिया।

यदि आप भी भारत को और गहराई से जानना चाहते हैं, तो आइए IndiSaga की इस खूबसूरत यात्रा में मेरे साथ जुड़िए।

माता लक्ष्मी की आरती

माता लक्ष्मी, जो भगवान विष्णु की अर्धांगिनी और धन-समृद्धि की देवी हैं, की पूजा विशेष रूप से शुक्रवार, वैभव लक्ष्मी …

बृहस्पतिवार व्रत कथा

॥ अथ श्री बृहस्पतिवार व्रत कथा ॥ भारतवर्ष में एक प्रतापी और दानी राजा राज्य करता था। वह नित्य गरीबों …

नारायण कवच

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब देवराज इंद्र ने असुरों से रक्षा हेतु गुरु विश्वरूप से नारायण कवच की विद्या प्राप्त …

नवरात्रि पूजा विधि – माँ दुर्गा की आराधना करने का सरल और पवित्र तरीका

पिछला भाग रश्मि ने धीरे से पूछा— “आस्था जी, अब मुझे नवरात्रि के बारे में बहुत कुछ पता चल गया …

नवरात्रि में अखंड ज्योति क्यों जलाई जाती है?

पिछला भाग आस्था ने स्नेहपूर्वक कहा,“यह तो बहुत अच्छी बात है। मैं तुम्हारे साथ बाज़ार चलूँगी, हम दोनों मिलकर नवरात्रि …

नवरात्रि व्रत में क्या खाएं – जब रश्मि ने आस्था से व्रत का सही तरीका पूछा

पिछला भाग नवरात्रि की तैयारियों के बारे में इतना कुछ जानने के बाद रश्मि के मन में एक और सवाल …

Focus Mode