माता लक्ष्मी की आरती

लक्ष्मी माता की आरती हिंदू धर्म की सबसे लोकप्रिय आरतियों में से एक है। श्रद्धापूर्वक इसका पाठ करने से माता लक्ष्मी की कृपा, सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होने की मान्यता है।

1 minutes read

माता लक्ष्मी, जो भगवान विष्णु की अर्धांगिनी और धन-समृद्धि की देवी हैं, की पूजा विशेष रूप से शुक्रवार, वैभव लक्ष्मी व्रत तथा दीपावली के अवसर पर की जाती है। इन शुभ अवसरों पर भक्त श्रद्धापूर्वक माता लक्ष्मी की आरती कर उनकी कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करते हैं।

महालक्ष्मी नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं सुरेश्वरि ।
हरि प्रिये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं दयानिधे ॥

पद्मालये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं च सर्वदे ।
सर्वभूत हितार्थाय, वसु सृष्टिं सदा कुरुं 

 

लक्ष्मीजी आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निसदिन सेवत,
हर विष्णु विधाता ॥

उमा, रमा, ब्रम्हाणी,
तुम ही जग माता ।
सूर्य चद्रंमा ध्यावत,
नारद ऋषि गाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

दुर्गा रुप निरंजनि,
सुख-संपत्ति दाता ।
जो कोई तुमको ध्याता,
ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

तुम ही पाताल निवासनी,
तुम ही शुभदाता ।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशनी,
भव निधि की त्राता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

जिस घर तुम रहती हो,
ताँहि में हैं सद्‍गुण आता ।
सब सभंव हो जाता,
मन नहीं घबराता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

तुम बिन यज्ञ ना होता,
वस्त्र न कोई पाता ।
खान पान का वैभव,
सब तुमसे आता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

शुभ गुण मंदिर सुंदर,
क्षीरोदधि जाता ।
रत्न चतुर्दश तुम बिन,
कोई नहीं पाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

महालक्ष्मी जी की आरती,
जो कोई नर गाता ।
उँर आंनद समाता,
पाप उतर जाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

ॐ जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निसदिन सेवत,
हर विष्णु विधाता ॥

Leave a Comment

मेरे बारे में

नमस्ते, मैं ज्योति हूँ और IndiSaga की संस्थापक हूँ।

भारत की संस्कृति, परंपराएँ, त्योहार, खान-पान, लोककथाएँ और यहाँ की अनगिनत कहानियाँ हमेशा से मुझे आकर्षित करती रही हैं। इन्हीं को जानने, समझने और आप सभी के साथ साझा करने के उद्देश्य से मैंने IndiSaga की शुरुआत की।

मैं पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हूँ, लेकिन यात्रा करना और लिखना मेरी सबसे पसंदीदा रुचियाँ हैं। नए स्थानों की खोज और भारत की विविधता को करीब से देखने के अनुभवों ने ही इस मंच को जन्म दिया।

यदि आप भी भारत को और गहराई से जानना चाहते हैं, तो आइए IndiSaga की इस खूबसूरत यात्रा में मेरे साथ जुड़िए।

माता लक्ष्मी की आरती

माता लक्ष्मी, जो भगवान विष्णु की अर्धांगिनी और धन-समृद्धि की देवी हैं, की पूजा विशेष रूप से शुक्रवार, वैभव लक्ष्मी …

बृहस्पतिवार व्रत कथा

॥ अथ श्री बृहस्पतिवार व्रत कथा ॥ भारतवर्ष में एक प्रतापी और दानी राजा राज्य करता था। वह नित्य गरीबों …

नारायण कवच

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब देवराज इंद्र ने असुरों से रक्षा हेतु गुरु विश्वरूप से नारायण कवच की विद्या प्राप्त …

नवरात्रि पूजा विधि – माँ दुर्गा की आराधना करने का सरल और पवित्र तरीका

पिछला भाग रश्मि ने धीरे से पूछा— “आस्था जी, अब मुझे नवरात्रि के बारे में बहुत कुछ पता चल गया …

नवरात्रि में अखंड ज्योति क्यों जलाई जाती है?

पिछला भाग आस्था ने स्नेहपूर्वक कहा,“यह तो बहुत अच्छी बात है। मैं तुम्हारे साथ बाज़ार चलूँगी, हम दोनों मिलकर नवरात्रि …

नवरात्रि व्रत में क्या खाएं – जब रश्मि ने आस्था से व्रत का सही तरीका पूछा

पिछला भाग नवरात्रि की तैयारियों के बारे में इतना कुछ जानने के बाद रश्मि के मन में एक और सवाल …

Focus Mode