Food of Haryana

2 minutes read

हरियाणा का भोजन दर्शाता है इसकी सादगी, जानें यहां के प्रसिद्द व्यंजन

हरियाणा के खानपान में काफी सादगी देखने को मिलती है। यहां के लोग चावल की तुलना में स्वादिष्ट और पौष्टिक रोटी को बेहद पसंद करते हैं। इसके साथ ही चूंकि यहां बड़े पैमाने पर दूध का उत्पादन होता है, इसलिए यहां के ज्यादातर व्यंजनों में दूध और दही भी शामिल होते हैं। रोटी के अलावा यहां रोजमर्रा के खानपान में लस्सी, कछरी की सब्जी, मिक्स्ड दाल और बाजरे की खिचड़ी शामिल है।

मीठी और नमकीन दोनों तरह की लस्सी हरियाणा में प्रचलित हैं। दही में प्रोटीन्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन B-6 और बिटामिन B-12 आदि पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये खाना पचने में मदद करती है। इससे हड्डियों और दांतों को भी मजबूती प्रदान करता है।

कचरी की सब्जी

हरियाणा में कचरी की सब्जी बेहद लोकप्रिय है। कचरी एक फल और सब्जी दोनों तरह इस्तेमाल होता है। ये ककड़ी, मतीरा और खरबूजे की तरह बालुई मिट्टी में कम पानी में होने वाला फल है। इसकी चटनी भी बनती है जो बाजरे की रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है।

* मिक्स दाल

मिक्स दाल बनाने के लिए पांच तरह की दालों का उपयोग किया जाता है। इस दाल को बाटी या बाफले के साथ खाया जाता है। हरियाणा के अलावा ये राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बड़े चाव से खायी जाती है। वैसे आप इसको रोटी या चावल के साथ भी खा सकते हैं।

* बाजरे की खिचड़ी

बाजरे की खिचड़ी सर्दियों में बनाई जानेवाली पसंदीदा डिश है। इसे राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी पसंद किया जाता है। बाजरे की खिचड़ी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। क्योंकि बाजरा गर्म होता है इसलिये यह सर्दियों में बनाई जाती है। बाजरे की खिचडी़ बडी़ स्वादिष्ट होने के साथ बहुत पौष्टिक भी होती है।

Leave a Comment

मेरे बारे में

नमस्ते, मैं ज्योति हूँ और IndiSaga की संस्थापक हूँ।

भारत की संस्कृति, परंपराएँ, त्योहार, खान-पान, लोककथाएँ और यहाँ की अनगिनत कहानियाँ हमेशा से मुझे आकर्षित करती रही हैं। इन्हीं को जानने, समझने और आप सभी के साथ साझा करने के उद्देश्य से मैंने IndiSaga की शुरुआत की।

मैं पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हूँ, लेकिन यात्रा करना और लिखना मेरी सबसे पसंदीदा रुचियाँ हैं। नए स्थानों की खोज और भारत की विविधता को करीब से देखने के अनुभवों ने ही इस मंच को जन्म दिया।

यदि आप भी भारत को और गहराई से जानना चाहते हैं, तो आइए IndiSaga की इस खूबसूरत यात्रा में मेरे साथ जुड़िए।

माता लक्ष्मी की आरती

माता लक्ष्मी, जो भगवान विष्णु की अर्धांगिनी और धन-समृद्धि की देवी हैं, की पूजा विशेष रूप से शुक्रवार, वैभव लक्ष्मी …

बृहस्पतिवार व्रत कथा

॥ अथ श्री बृहस्पतिवार व्रत कथा ॥ भारतवर्ष में एक प्रतापी और दानी राजा राज्य करता था। वह नित्य गरीबों …

नारायण कवच

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब देवराज इंद्र ने असुरों से रक्षा हेतु गुरु विश्वरूप से नारायण कवच की विद्या प्राप्त …

नवरात्रि पूजा विधि – माँ दुर्गा की आराधना करने का सरल और पवित्र तरीका

पिछला भाग रश्मि ने धीरे से पूछा— “आस्था जी, अब मुझे नवरात्रि के बारे में बहुत कुछ पता चल गया …

नवरात्रि में अखंड ज्योति क्यों जलाई जाती है?

पिछला भाग आस्था ने स्नेहपूर्वक कहा,“यह तो बहुत अच्छी बात है। मैं तुम्हारे साथ बाज़ार चलूँगी, हम दोनों मिलकर नवरात्रि …

नवरात्रि व्रत में क्या खाएं – जब रश्मि ने आस्था से व्रत का सही तरीका पूछा

पिछला भाग नवरात्रि की तैयारियों के बारे में इतना कुछ जानने के बाद रश्मि के मन में एक और सवाल …

Focus Mode