213 मराठाओं की भूमि – महाराष्ट्र महाराष्ट्र भारत का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला और तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य पश्चिम में अरब सागर से घिरा हुआ है और यहाँ की मुख्य भाषा मराठी है। महाराष्ट्र की भौगोलिक स्थिति इसे एक विशिष्ट स्थान प्रदान करती है, क्योंकि यह अरब सागर और पश्चिमी घाट के बीच स्थित है। इस वजह से यह राज्य जैव विविधता से भरपूर है और यहाँ समृद्ध वनस्पति और जीव-जंतु पाए जाते हैं। महाराष्ट्र में कई महत्वपूर्ण नदियाँ बहती हैं, जैसे कृष्णा, गोदावरी, भीमा आदि। यह भारत का सबसे समृद्ध राज्य भी है, जो देश की GDP में 13.3% और औद्योगिक उत्पादन में 15% का योगदान देता है। महाराष्ट्र में घूमने की बेहतरीन जगहें 1. मुंबई मुंबई (पहले बॉम्बे) भारत के पश्चिमी तट पर स्थित एक घनी आबादी वाला शहर है। यह भारत की आर्थिक राजधानी और देश का सबसे बड़ा शहर है। मुंबई के समुद्री तट पर स्थित गेटवे ऑफ इंडिया 1924 में ब्रिटिश शासन द्वारा बनवाया गया था। यहाँ से कुछ दूरी पर स्थित एलिफेंटा गुफाएँ भगवान शिव को समर्पित प्राचीन गुफा मंदिरों के लिए प्रसिद्ध हैं। मुंबई बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का केंद्र भी है। मुंबई में घूमने की बेहतरीन जगहें गेटवे ऑफ इंडिया एलिफेंटा गुफाएँ मरीन ड्राइव छत्रपति शिवाजी टर्मिनस हाजी अली दरगाह संजय गांधी नेशनल पार्क छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय मुंबई के बाजार ग्लोबल विपश्यना पगोडा सिद्धिविनायक मंदिर माउंट मैरी चर्च मुंबई के समुद्र तट फ्लोरा फाउंटेन डॉ. भाऊ दाजी लाड म्यूजियम फोर्ट बैसेन 2. महाबलेश्वर महाबलेश्वर भारत के पश्चिमी घाट की घने जंगलों से ढकी एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह मुंबई से दक्षिण में स्थित है और समुद्र तल से लगभग 1,353 मीटर की ऊँचाई पर है। यहाँ से कृष्णा नदी का उद्गम होता है। यह स्थान अपनी ठंडी जलवायु, झीलों और ट्रेकिंग स्पॉट्स के लिए जाना जाता है। महाबलेश्वर में घूमने की बेहतरीन जगहें प्रतापगढ़ किला प्रताप गार्डन अफजल खान की समाधि पुराना महाबलेश्वर भवानी मंदिर 3. पुणे पुणे महाराष्ट्र का एक महत्वपूर्ण शहर है, जिसे पेशवाओं की भूमि भी कहा जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज के समय से ही यह स्थान ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है। वर्तमान में, पुणे शिक्षा, संस्कृति और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है। धार्मिक दृष्टि से भी यह शहर महत्वपूर्ण है, यहाँ दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर और चतुर्शृंगी मंदिर प्रसिद्ध हैं। पुणे में घूमने की बेहतरीन जगहें पश्चिमी घाट दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर शिवनेरी किला शनिवार वाड़ा आगा खान पैलेस पर्वती हिल राजगढ़ किला लाल महल राजा दिनकर केलकर संग्रहालय सिंहगढ़ किला 4. औरंगाबाद औरंगाबाद महाराष्ट्र का एक ऐतिहासिक शहर है, जो अपनी 17वीं शताब्दी की बीबी का मकबरा और अजंता-एलोरा की प्राचीन गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर राष्ट्रीय धरोहर स्थलों में शामिल है। यहाँ की संस्कृति पर मुगल और हैदराबादी प्रभाव देखने को मिलता है। इस शहर में मराठी और उर्दू मुख्य भाषाएँ हैं। औरंगाबाद में घूमने की बेहतरीन जगहें अजंता गुफाएँ एलोरा गुफाएँ देवगिरि किला घृष्णेश्वर मंदिर खुल्दाबाद बीबी का मकबरा पंचक्की सलीम अली झील और पक्षी अभयारण्य जामा मस्जिद औरंगाबाद गुफाएँ 5. कोल्हापुर कोल्हापुर महाराष्ट्र के पंचगंगा नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर है। इसे मराठा साम्राज्य का हृदय माना जाता है। यहाँ का मौसम सालभर सुहावना रहता है, लेकिन मानसून के दौरान भारी बारिश होती है। इस शहर को देखने का सबसे अच्छा समय हिंदू त्योहारों के दौरान होता है, जैसे होली, दीवाली, गणेश चतुर्थी, विजयादशमी और नवरात्रि। कोल्हापुर में घूमने की बेहतरीन जगहें महालक्ष्मी मंदिर ज्योतिबा मंदिर रंकाला झील छत्रपति साहू संग्रहालय पन्हाला किला